टीकाकरण अभियान रिकॉर्ड रफ्तार से जारी, टीकाकरण में भारत सबसे आगे
नई दिल्ली
देश में दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान रिकॉर्ड रफ्तार से जारी है। भारत ने सबसे कम समय में 70 लाख लोगों को टीका लगाने के मामले में दुनिया के सभी देशों को पीछे छोड़ दिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि गुरुवार शाम सात बजे तक कुल 74,30,866 लोगों को टीका लग चुका है। 70 लाख का आंकड़ा पार करने में देश को केवल 26 दिन लगे जबकि अमेरिका और ब्रिटेन ने इससे ज्यादा समय में इतने लोगों का टीका लगाया।
देश में 16 जनवरी को टीकाकरण शुरू हुआ था। टीकाकरण के 27वें दिन गुरुवार को 4,13,752 लोगों का टीकाकरण किया गया। इसी के साथ देश में टीका लगवाने वालों की संख्या 74.3 लाख से अधिक हो गई। इसमें 57,90,832 स्वास्थ्यकर्मी और 16,40,034 अग्रिम पंक्ति के कर्मी शामिल हैं। अब तक सात राज्यों में लक्ष्य के मुकाबले केवल 40% को ही टीका लगा है, जबकि 13 राज्यों में तय लक्ष्य का 65 प्रतिशत से अधिक टीकाकरण हो चुका है।
उत्तर प्रदेश- गुजरात आगे
राज्य --कुल खुराक
उत्तर प्रदेश -- 673542
गुजरात -- 605,494
केरल --- 325,079
हिमाचल प्रदेश - 63,237
उत्तराखंड -- 89,638
ओड़िशा -- 351,058
दिल्ली -- 137,885
चंड़ीगढ़ -- 212,480
कर्नाटक -- 461,478
हरियाणा -- 183,529
तेलंगाना -- 248,578
(50 लाख से अधिक आबादी वाले राज्यों में टीकाकरण की तुलना)
07 दिन में 37% खुराकें
आंकड़े बताते हैं कि पूरे देश में अब तक जितनी खुराकें दी जा चुकी हैं, उनका लगभग 37 प्रतिशत हिस्से से टीकाकरण पिछले सात दिनों के भीतर हुआ है।
कल से दूसरी खुराक
केंद्र सरकार ने 20 फरवरी तक टीकाकरण का पहला चरण पूरा कराने के निर्देश राज्यों को दिए हैं। शनिवार से उन लोगों को टीके की दूसरी खुराक दी जाएगी, जिन्हें 16 जनवरी से टीके की पहली खुराक देना शुरू हुआ था।
इनको पहली खुराक मिली :
57% पंजीकृत स्वास्थ्यकर्मियों और 13% पंजीकृत अग्रिम पंक्ति के कर्मियों को अब तक टीके की पहली खुराक मिल चुकी है।
किसे कितना दिन लगा
26 दिन में भारत ने 70,17,114 लोगों को टीका लगा दिया।
27 दिन लगे अमेरिका को 70 लाख लोगों को टीका देने में।
48 दिन लगे ब्रिटेन को इतनी ही आबादी के टीकाकरण में।

पाठको की राय